पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत में हुआ सुधार

दिल्ली- शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया गया था। एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बाद में कहा कि उनकी जांच चल रही है और हालत स्थिर है।एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की तबीयत में थोड़ा सुधार बताया जा रहा है। एम्स के डॉक्टरों ने शनिवार सुबह बताया है कि उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ है। इससे पहले शनिवार सुबह-सुबह जेटली से मुलाकात करने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू एम्स पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने एम्स के डॉक्टरों से जेटली की सेहत के बारे में जानकारी ली। जेटली इस वक्त गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती हैं। डॉक्टर उन पर लगातार निगरानी बनाए रखे हुए हैं। अरुण जेटली का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उपराष्ट्रपति को बताया कि जेटली पर इलाज का असर हुआ है और उनकी हालत स्थिर है। उपराष्ट्रपति ने एम्स में मौजूद अरुण जेटली के परिवारवालों से भी मुलाकात की।बता दें कि शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया गया था। एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बाद में कहा कि उनकी जांच चल रही है और हालत स्थिर है।
अरुण जेटली के एम्स में भर्ती होने की सूचना राजनीतिक गलियारे में आने के बाद हलचल मच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और बीजेपी के दूसरे बड़े नेताओं ने अस्पताल जाकर जेटली का हाल-चाल लिया। अरुण जेटली की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।