पूर्व महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह की हुई अखिलेश यादव के समक्ष घर वापसी

आजमगढ़- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सदर लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से पार्टी के पुराने दिग्गजों की सपा में वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके क्रम में पार्टी की पूर्व महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रमुख महासचिव पद से त्यागपत्र देकर श्रीमती सिंह ने आजमगढ़ से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाने के साथ पार्टी में शामिल हुई।श्रीमती सिंह के आजमगढ़ पहुंचने पर कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी महासचिव हरिप्रसाद दूबे के नेतृत्व के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हे फूल-मालाओं से लाद दिया।स्वागत से अभिभूत सुनीता सिंह ने कहाकि आजमगढ में लोकसभा चुनाव का परिणाम ऐतिहासिक होगा और देश की राजनीति को दिशा देगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय अभूतपूर्व होगी, क्योंकि आजमगढ़ के विकास की हर ईंट पर सपा मुखिया का नाम है। उन्होने कहाकि चुनाव में समाज का हर तबका किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं, अल्पसंख्यक, दलित, सपा मुखिया के पक्ष में खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे। लालगंज में नगर पंचायत चेयरमैन शरद यादव के आवास पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सुनीता सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। श्रीमती सिंह के साथ पार्टी की सदस्यता स्निग्धा सिंह, संगीता सिंह व किरन श्रीवास्तव ने ग्रहण की।स्वागत समारोह में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार उर्फ शिशुपाल सिंह, पूर्व विधायक बेचई सरोज, बबिता चौहान, वेद प्रकाश यादव, राजेश सरोज, छोटेलाल मौर्य, बांके यादव, एसके सत्येन, राणा प्रताप यादव, मीनू भारती, द्रौपदी पांडेय, मंजू सिंह, सुनील सिंह, आशा सोनकर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।