बसपा एवं सपा का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

आजमगढ़- बहुजन समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में दीदारगंज विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन सिसवारा बाजार में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व दीदारगंज विधायक सुखदेव राजभर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि सपा बसपा का गठबंधन पुराने जा रहा है प्रदेश के 60% बूथों पर भाजपा की बोहनी नहीं होगी उन्होंने कार्यकर्ताओं को हाथ उठाकर कहवाया की वह गांव गांव ,बूथ बूथ जाकर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें।विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य जोन इंचार्ज हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि इस देश का संविधान विश्व में सबसे विशाल एवं मजबूर संविधान है लेकिन इसे लागू करने वाले लोगों की नियत ठीक नहीं है आज संविधान के ऊपर खतरा मंडरा रहा है । जिस संविधान को प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री ,राज्यपाल राष्ट्रपति ,संविधान की शपथ लेते हैं, और उसी संविधान को दिल्ली में जलाया जा रहा है यह इस देश का दुर्भाग्य है इसलिए आपको इस सरकार को उखाड़ फेंकना है और 12 मई को हाथी वोट देकर संगीता आज़ाद को विजयी बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक सुखदेव राजभर ने कहा कि या गठबंधन सत्ता का गठबंधन नहीं है बल्कि जनता के हित का गठबंधन है जो लोग इस गठबंधन को महा मिलावट की संज्ञा देते हैं वह खुद ही वहां मिलावट है वर्तमान सरकार में गरीबों का शोषण ,फर्जी इनकाउंटर,किसानों ,नौजवानों, बेरोजगारों का शोषण किया गया 2000 जवानों को प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर किए गए यह गरीबों के नहीं पूजी पतियों के हितेषी हैं यह झूठा राष्ट्रवादी बनते हैं बल्कि यह राष्ट्रवादी नहीं देशद्रोही सरकार है।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष अशोक राजभर , विनोद चौहान ,,विधायक अरिमर्दन आजाद, संगीता आजाद, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा,बलिहारी बाबू, पूर्व विधायक बेचई सरोज, पूर्व विधायक भोला पासवान, पूर्व मंत्री हीरा लाल गौतम, हरिप्रसाद दुबे,समाज सेवी मुनीम शेख,नगर पंचायत चेयरमैन प्रेमा यादव,मुस्तनीर फराही,सुबास भारती, ओंकार शास्त्री,इकबाल उर्फ चुन्नू ,सन्तोष प्रधान, राम दुलार राजभर, राम आसरे चौहान,बिभूति सरोज, शशिकांत सरोज, शिव शंकर लाल, सेचु राम ,राम अजोर गौतम,अशोक कुमार, राम नयन यादव, गोबिंदा गौतम, मो तालिब, मीरा आजाद, रामु राजभर ,तेज बहादुर यादव,महेंद्र यादव ,सुक्खू यादव, विनोद गौतम, सुनील गायक,डब्बू राजभर ,विश्वनाथ राजभर, अरबिंद , रणविजय यादव, संजय यादव, राम दुलार यादव आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।