* मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किया शुभारंभ
* आध्यात्मिक गुरु डॉ. धर्मेंद्र कुमार की पुस्तक ‘आंतरिक बदलाव’ का हुआ विमोचन, परिवारों ने लिया सांस्कृतिक उत्सव का आनंद
बरेली। दुलारिश कैफ़े एवं आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल की ओर से आयोजित डांडिया नाइट 2026 का शुभारंभ बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आध्यात्मिक दर्पण के संपादक आशीष जौहरी के प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘आंतरिक बदलाव’ का विमोचन रहा, जिसका विमोचन मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किया। डांडिया की रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत, आध्यात्मिक भजनों एवं गीतों के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने सपरिवार सहभागिता की। लोगों ने नृत्य के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन सोनिया एवं आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल के मुख्य संवाददाता आशीष जौहरी ने किया।
इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी. पी. गंगवार, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज तथा खुशालोक हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. विनोद पागरानी, सौरभ सिंह चौहान, डॉ धर्मेंद्र कुमार, साहिब राम एंड संस के रोहित अरोड़ा सहित बरेली की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर आध्यात्मिक दर्पण के संपादक आशीष जौहरी ने बीएल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, सेठी एंड संस, बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं 92.7 बिग एफएम का सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
