पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार के भाई सुरेश गंगवार का मेदांता में निधन

बरेली- समाजवादी पार्टी से दो बार मंत्री रहे एवं पांच बार के विधायक भगवत शरण गंगवार के बड़े भाई निवासी शास्त्री नगर सुरेश गंगवार का लंबी बीमारी के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि शनिवार को सुबह 9:00 बजे की जाएगी। निधन का समाचार सुनते ही पूर्व मंत्री के गांव अहमदाबाद तथा हाल निवास शास्त्री नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतकों के फोन घनघनाने लगे। कुर्मी सभा के पदाधिकारी चिरौंजीलाल गंगवार केपी सेन रघुवीर सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। प्रमुख रूप से शिक्षक समाज की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एव पुरस्कृत शिक्षक संगठन के प्रांतीय प्रचार मंत्री लाल बहादुर गंगवार एवं बार एसोसिएशन के सचिव पूर्व निजी सचिव मंत्री शेर सिंह गंगवार एडवोकेट साहित्य झारखंड प्रांत के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *