पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सहारनपुर- आज समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं विधायक सहारनपुर संजय गर्ग जी के कैंप कार्यालय विजय टॉकीज चकराता रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संजय गर्ग जी एवं सभी ने चौधरी साहब के बताए विचारों के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। संजय गर्ग जी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि चौधरी साहब की कृषि नीतियों से देश के अन्नदाता के जीवन का खुशहाली का रास्ता खुलता है। वे अर्थनीति के बड़े जानकार थे। उनका सम्पूर्ण राजनैतिक जीवन सादगी, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का उदाहरण है। भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए उनका जोर गांव-खेती और किसानों के उत्थान पर था।
संजय गर्ग जी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी आजीवन किसान और समाज के वंचित लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य करते रहे। उन्होने भूमि सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण कानून बनाये। राजनीति में वे प्रकाश पुंज की तरह है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समृद्धि और समरसता कायम की जा सकती है।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने चौधरी साहब के सपनों को तोड़ने का काम किया है। खेत-किसान गांव कभी उसकी प्राथमिकता में नहीं रहे। नये कृषि क़ानूनों के ज़रिए किसानों की जमीनों का जबरन अधिग्रहण कर उनको मजदूर बनाये जाने की साजिश की जा रही है। किसानों को फसल का लाभकारी दाम नहीं मिल रहा है। एमएसपी की अनिवार्यता से भाजपा मुंह चुरा रही है। उसको और ज्यादा प्रताड़ित करने के लिए तीन काले कृषि कानून भी थोप दिए गए हैं।

श्री गर्ग ने कहा कि चौधरी साहब ने सामंती व्यवस्था पर चोट की थी जबकि भाजपा खेती को उद्योग घरानों की बंधक बनाने पर तुल गई है। चौधरी साहिब का नारा था कि “ टाटा बिरला की जागीर नहीं यह हिंदुस्तान हमारा है” आज किसान फिर नारा लगाने को मजबूर है कि “ अड़ानी अम्बानी की जागीर नही यह हिंदुस्तान हमारा है “किसान इसको लेकर पिछले छह महीनों से आंदोलित हैं। सैकड़ों किसानों की धरना-प्रदर्शन में मौत हो गई। किसानों के दर्द के प्रति भाजपा सरकार पूरी तरह असंवेदनशील है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यह अहंकारी भाजपा सरकार वार्ता करने तक को तैयार नहीं है इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पडे़गा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, महामंत्री गुलशन कपूर, कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राणा, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष हरपाल वर्मा, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामकुमार धीमान विश्वकर्मा, अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष अमित गुप्ता एडवोकेट, पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, उपाध्यक्ष रतन यादव, मोहम्मद उमर, युवजन सभा के अध्यक्ष प्रणव शर्मा, नत्थू राम यादव, राहुल शर्मा, जयसिंह बर्मन मौजूद रहे।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।