पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर हिरासत मे लिया सेल टैक्स चोरी के सामान से लदा ट्रक

सहारनपुर- थाना जनकपुरी पुलिस को बड़ी शानदार सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 6 दिनों से लापता चल रहे सेल टैक्स चोरी के करीब 10 लाख रुपयों की कीमत के कॉस्मेटिक मशीनरी, कपड़े व अन्य भिन्न-भिन्न सामान को बरामद कर लिया है।

आपको बता दें कि करीब 1 हफ्ते पहले से नसीम उर्फ खुरपा नामक सेल टैक्स चोर सहारनपुर जिले के व्यापारियों का सामान लेकर फरार हो गया था, जिसकी सूचना पर सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के नेतृत्व में पुलिस ने ताबड़-तोड़ छापेमारी की है जिसमें पुलिस को मिली सफलता एक शातिर अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम नदीम पुत्र नसीर निवासी मौ0 मोहम्मद गौरी कस्बा थाना गंगोह है। थाना जनकपुरी पुलिस ने माल से लदे ट्रक को भी पकड़ा है।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *