सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्थानीय निकाय में एमएलसी पद के लिए वंदना वर्मा को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

सहारनपुर – सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्थानीय निकाय में एमएलसी पद के लिए पूर्व कैबिनेट सचिव शशांक शेखर की भाभी वंदना वर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर जाट कार्ड खेला है।
मुजफ्फरनगर की 6 सीटों में से 4 सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों को जीत मिलने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एमएलसी चुनाव में जाट समाज पर दांव खेल सकती है भाजपा।
जी हां भले ही प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से सत्ता में आई गई हो लेकिन मुजफ्फरनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के 4 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा इतना ही नहीं सहारनपुर कमिश्नरी मँडल मे पड़ोसी जनपद शामली की भी तीनों सीटों भारतीय जनता पार्टी के हाथों से निकल गई इसी के मद्देनजर सहारनपुर मुजफ्फरनगर शामली स्थानीय निकाय प्राधिकारी सीट 3 जिलों के लिए चुने जाने वाले एक एमएलसी पद के लिए भाजपा ने जाट समाज पर दांव लगाया है। वंदना वर्मा को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने एक और जहां मुजफ्फरनगर में जाट समाज के रूठे लोगों को मनाने का प्रयास किया है, वही जाट समाज को यह संदेश देने का काम किया है कि भाजपा ही जाट समाज की असली हितेषी है ।
वहीं उक्त वंदना वर्मा के बारे में आपको बता दें कि वंदना वर्मा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के चेयरमैन पद पर रहने के साथ ही वर्तमान में मुजफ्फरनगर जिला पंचायत से सदस्य भी हैं और पूर्व कैबिनेट सचिव शशांक शेखर की भाभी लगती हैं।
अब देखना यह होगा कि प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर शामली सहारनपुर की इस महत्वपूर्ण सीट पर जीत के लिए क्या आंकड़े फिट कर यह सीट अपने पाले में करने की जुगत भिड़ाती है। क्योंकि सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष व मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद भी जाट समुदाय के पास ही है।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *