हमीरपुर – सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्योरा गांव निवासी अभियुक्त संतराम निषाद पुत्र शंकरी उम्र 25 वर्ष शंकरी निषाद पुत्र स्वर्गीय सरजू निषाद उम्र 55 वर्ष रामस्वरूप निषाद पुत्र स्वर्गीय रामपाल निषाद उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम धाना थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर ने 12 मार्च को कानपुर निवासी मयंक शर्मा व विपुल शर्मा को फोन कर अपने घर में बुलाया! जिसमें मृतक की बहिन प्रिया शर्मा पुत्री स्वर्गीय दयाराम शर्मा द्वारा 14 मार्च 2022 को पुलिस अधीक्षक को सूचना दी कि उनके भाई मयंक शर्मा को फोन कर संतराम द्वारा अपने गांव बुलाया गया जब से उनका भाई लापता है!जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने तत्काल एसओजी टीम का गठन कर सुमेरपुर पुलिस को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए! उनके निर्देश पर एसओजी टीम व थाना सुमेरपुर पुलिस ने जांच की तो पाया कि दोनों की लाश कुएं में पड़ी हुई है! जिसमें संयुक्त टीम द्वारा दोनों मृतक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया! इसमें दोनों टीमों ने आरोपी संतराम व उसके मामा रामस्वरूप से सघन पूछताछ कर अभियुक्त की निशानदेही पर मोटरसाइकिल जलाला झंझरिया डेरा नहर के पास से बरामद की! संतराम द्वारा रिश्तेदारों व क्षेत्र के लोगों को आवास दिलाने सिलाई मशीन व लोन दिलाने का फार्म भरा कर उन लोगों से काफी रुपया मयंक को दिलाया था! तथा संतराम द्वारा स्वयं भी रुपए दिया गया था राम के मामा! मयंक ने संतराम के मामा रामस्वरूप की जमीन भी बिकवाई उसका भी पैसा मयंक के पास रखा था! जब लोगों का काम नहीं हुआ तो उपरोक्त संतराम ने लोगों का पैसा वापस करने की मयंक से बात कही! तो मयंक पैसा वापस करने से आनाकानी करने लगा! 12 मार्च को संतराम के गांव पत्योरा मयंक अपने भांजे विपुल के साथ आया को मयंक व विपुल को होला खिलाने के बहाने अपने साथ खेतों में ले गए! और होला भूनकर खिलाने लगे उसी बीच बहाने से पानी लेने के लिए विपुल को पास के ट्यूबवेल में भेज दिया जैसे ही वह गया तो मौका पाकर तीनों लोगों ने मिलकर मयंक की हत्या कर दी! मयंक का भांजा विपुल पानी लेकर आया तो देखा कि उन लोगों ने मयंक को मार दिया तभी विपुल पानी फेंककर भागा जिसको उपरोक्त तीनों आरोपियों ने दौड़ा कर पकड़ कर लिया! और वही लाही के खेत पर विपुल का गला दबाकर हत्या कर दी!एसओजी टीम व थाना सुमेरपुर पुलिस ने हत्या का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा! गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी, एसओजी टीम के निरीक्षक विनोद कुमार राय, क्राइम स्पेक्टर चंद्रशेखर गौतम, उप निरीक्षक नंदकिशोर यादव, उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अंजनी कुमार यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल अमन सिंह, कांस्टेबल विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे!
पुलिस ने जल्द किया हत्या की घटना का खुलासा: 03 अभियुक्त गिरफ्तार
