आगरा- थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत 2 मार्च को न्यू दिल्ली बाईपास गांव बाद के नजदीक से तमंचे की नोक पर कार सवार बदमाशों ने आइसर कंपनी के जैसे चेसिस लूट कर ले गए थे। मलपुरा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों चैसेस के साथ 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मालपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्यू दक्षिण बाईपास के महुअर थाना मलपुरा क्षेत्र से पुलिस और एसओजी ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इमरान पुत्र नवाब, शकील पुत्र शहाबुद्दीन, रिजवान पुत्र खान मोहम्मद, शाहरुख पुत्र सोहराब, सोहेल पुत्र रसीद यह सभी नूह हरियाणा के रहने वाले हैं। को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके कब्जे से दो चेसिस आइसर कंपनी, एक कार ब्रेजा, एक ट्रैक्टर स्वराज दो तमंचा 315 बोर एक जनता का स्तूप 315 बोर एक तमंचा 32 बोर कारतूस सहित मिले हैं पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
आपको बता दें कि 2 मार्च को थाना मलपुरा क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास से तमंचे की नोक पर दो चेसिस आयशर कंपनी के बदमाशों ने लूट लिए थे। और दोनों ही चालकों को अपने साथ गाड़ी में बंधक बनाकर घंटों इधर से उधर घूम आते रहे और एक गांव के किनारे छोड़कर भाग निकले। पुलिस को सूचना दी पुलिस हरकत में आई और लुटेरों की तलाश में तभी से लगी थी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को लूट की घटना का खुलासा डकैती में किया है।
थाना मलपुरा प्रभारी अवनीश कुमार त्यागी ने बताया है कि मेवात का गैंग था पहली बार इस क्षेत्र में आया है। महुआर पुल पर 70 लाख रुपए के वाहनों को धौलपुर बेचने जा रहा था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा और न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
– आगरा से योगेश पाठक
