पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने महिला ने अर्धनग्न होकर काटा हंगामा:पति के साथ हुआ था विवाद

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हंगामा खड़ा हो गया। यहां एक महिला ने अर्धनग्न होकर जमकर हंगामा काटा महिला खुद को चँदोखा का रहनी वाली बात रही है। महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। महिला एसपी आफिस आई थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट के बाहर सड़क पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति पत्नी एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे है। वहीं सरेआम हो रहे हंगामे को देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे दोनो पक्षों को अलग किया। महिला को सदर बाजार थाने ले जाया गया है।फिलहाल सरेआम हुए हंगामे की क्षेत्र में दिन भर चर्चा होती रही।

– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।