पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, बोले- नहीं तो करेंगे हड़ताल

बरेली। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले केंद्र व राज्य कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिक्कारियों ने लगातार दूसरे दिन रैली निकाली। खराब मौसम के बाद भी कर्मचारियों का उत्साह साफ नजर आया। केन्द्र व राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के संबंध मे मंगलवार को ज्वाइट फोरम केंद्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को पांच सूत्रीय संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। 12 बजे रेलवे, आयकर, बीमा, डाक विभाग, माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक और प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी आयकर भवन में जमा हुए। यहां से जबरदस्त नारेबाजी करते हुए लोग कलेक्ट्रेट को रवाना हुए। कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। रैली के दौरान चौकी चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक जाम लगता रहा। केंद्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारे देश के सांसद एक दिन के लिए भी संसद चले जाएंगे तो उन्हें पेंशन मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि तो हम लोग राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारी पेंशन के हकदार क्यों नही हैं। जब एक देश, एक संविधान, एक विधान, एक निशान हैं। तो ये कहा का न्याय हैं। पुरानी और नई पेंशन की बात किस संविधान में लिखी है। उन्हेंने आगे कहा इस बार आर पार की लड़ाई हैं। इस बार पेंशन बहाल नहीं हुई तो इस बार सितंबर में केंद्र और राज्य सरकार की हड़ताल होगी। इससे पूरा भारत वर्ष बंद होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।