पुत्रों की दीर्घायु होने की कामना लेकर नगर की हजारों माताओं ने किया जिउतिया व्रत

चन्दौली- खबर चन्दौली जनपद से जहा आज पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना को लेकर महाभारत काल से चली आ रही जीवित्पुत्रिका व्रत किये जाने की परंपरा को आज भी देखा जा सकता है बतादे की आज नगर की हजारों माताओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना को लेकर जिउतिया व्रत किया।इस दौरान शनिवार की रात्रि भोजन करने के बाद से ही निर्जला रहकर देर सायं नगर के विभिन्न मंदिरों,जलाशयों पर जुटी व्रती महिलाओं ने पूजा पाठ कर जितवाहन की कथा सुन कर व्रत की क्रियाएं पूरी की। तत्पश्चात सभी अपने अपने घरों को रवाना हुईं। बताते चलें कि नगर के कैलाशपुरी,रविनगर, सुभाष नगर,राम मंदिर,लोको कॉलोनी,मानसनगर, मानसरोवर पोखरा,राम जानकी मंदिर सहित आसपास के गांवों में भी जीवित्पुत्रिका के शुभ अवसर पर पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना के लिये निर्जला व्रत किया। इस दौरान मंदिरों,जलाशयों व पोखरे पर सुबह से ही साफ सफाई की व्यवस्था की गई थी। देर सायं जुटी महिलाओं ने पूजा पाठ करने के बाद जितवाहन भगवान की कथा ध्यानमग्न होकर सुनने के बाद बच्चों के दीर्घायु होने की कामना की है।इस दौरान सुरक्षा की भी व्यवस्था संबंधित थाने व पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों द्वारा की गई थी। समाजसेवी संगठन के लोग भी व्यवस्था में जुटे रहे।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।