पीईटी परीक्षा को देखते हुए कड़े इंतजाम, 23 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन होगी परीक्षा

बरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 25, 30 और एक नवंबर को जिले के 23 केंद्रों पर दो पालियों में सुबह से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों के बरेली पहुंचने का सिलसिला शाम से ही शुरू हो गया। जंक्शन, बस स्टेंड पर भीड़ दिखी। एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी अनुराग आर्या, एसपी सिटी चिराग जैन ने रात में बरेली जंक्शन का अचानक निरीक्षण कर इंतजाम परखे। डीएम अविनाश सिंह ने बताया है कि तीनों दिन मे करीब 62 हजार अभ्यर्थियों के आने का अनुमान है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा देने में असुविधा न हो। 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन पर भी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो। ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहन चालकों को निर्धारित किराया ही लेने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत पर कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। होटल रेस्टोरेंट संचालकों को भी अभ्यर्थियों से तय रेट लेने की हिदायत दी गई है।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *