पार्षद और सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट, सफाई कर्मचारी ने दी तहरीर

बरेली। गुरुवार की सुबह शहर के वार्ड नंबर 78 के पार्षद और सुपरवाइजर के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी भड़क गए। सभी कर्मचारी अपना अपना काम छोड़कर बारादरी थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने पार्षद के खिलाफ तहरीर दी। दूसरी ओर पार्षद ने खुद के साथ मारपीट और लूट की घटना का होना बताया है। क्यारा के रहने वाले सौरभ बाल्मीकि पुत्र ओमवीर वाल्मीकि वार्ड नंबर 78 का डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का सुपरवाइजर है। सौरभ का आरोप है कि गुरुवार की सुबह वह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के समय फोटो खींच रहा था जो उसे नगर निगम के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करना होते है।आरोप है कि फोटो खींचने के दौरान वार्ड पार्षद मोहम्मद अंजुम फोटो खींचने का विरोध करने लगे। आरोप है कि इसी बात को लेकर पार्षद ने सुपरवाइजर के साथ मारपीट की और उससे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके साथ ही एक बैग छीन लिया। जिसमे 40 हजार की नगदी और नगर निगम के दस्तावेज थे। घटना की जानकारी के बाद कंपनी के सफाई कर्मचारी ने कूड़ा कलेक्शन का काम बंद कर दिया। इसके बाद सभी लोगों ने बारादरी थाने पहुंचकर पार्षद के खिलाफ तहरीर दी। उधर वार्ड नंबर 78 के पाषर्द मोहम्मद अंजुम शमीम ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की आड़ में कर्मचारी क्षेत्र मे उगाही कर रहे है। पर्ची से अतिरिक्त भी रुपए मांगे जा रहे है। जिसको लेकर कर्मचारियों को समझाया गया था। इसी को लेकर कई कर्मचारी घर पहुंचे और हमला कर दिया। कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की और उनका पर्स भी छीन लिया। पूरी घटना की आसपास के लोगों ने देखा है। इस दौरान क्षेत्र की जनता मे से किसी ने सुपरवाइजर को दो थप्पड़ मार दिए थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।