पदोन्नति पाकर दरोगा बने हेडकांस्टेबल को इंस्पेक्टर ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

शीशगढ़, बरेली। थाना शीशगढ़ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात वसीम खान व अनीस अहमद खान को इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने स्टार लगा कर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इंस्पेक्टर ने उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए उप निरीक्षको को कर्तव्य निष्ठा के साथ विभाग से मिली नई जिम्मेदारियों निर्वहन करने के लिए प्रेरित कर बधाई दी। आपको बता दे कि वसीम खान मूल रूप से जिला लखीमपुर के गांव चन्दला थाना पसगवां के निवासी है वह वर्ष 1983 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। कड़ी मेहनत ईमानदारी और लगन के साथ काम करते हुए बसीम खान को 2016 में हेड कांस्टेबल पहला प्रमोशन मिला। जनवरी 2018 से शीशगढ़ थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वसीम को दूसरा प्रमोशन उप निरीक्षक का मिला। अमरोहा के गांव चिचेला निवासी अनीस खां सन 83 में पुलिस में भर्ती हुए थे। इंस्पेक्टर योगेश कुमार सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उप निरीक्षक सत्यपाल, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।