भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का जगह जगह किया स्वागत, सपा व बसपा के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद जनपद से नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत का आगमन पर कस्बे में फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी गई। सबसे पहले युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज राजपूत ने झुमका चौराहे पर पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने स्वागत कर रहपुरा स्थित त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज मे स्वागत किया। जिसमे युवा मोर्चा के अमन सिंह, जतिन चौहान, राहुल गंगवार, भानु प्रकाश मिश्रा, लेखराज कश्यप, राकेश राजपूत, बबलू कश्यप, होरीलाल बाल्मीकि, मनोज राजपूत, गंगाराम राजपूत, सुनील गंगवार, विनोद शर्मा, कुलबीर राजपूत, शेकू सिंह, किशनपाल आदि रहे। फिर उसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में जिलाध्यक्ष का चेयरमैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसमे चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, प्रेमपाल गंगवार, दिनेश पांडे, ठाकुर संजीव सिंह, सभासद सुधीर पोरवाल, गजराज मौर्य मौजूद रहे। उसके पश्चात मीरगंज विकास खंड सभागार में सभी युवा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने समाजवादी छोड़कर अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ली। सदस्यता लेने वालों में वीरपाल यादव, डॉ हरिओम यादव, संजय यादव, भानु प्रताप यादव, चंद्रपाल यादव आदि रहे। वहीं बहुजन समाज पार्टी से जिला पंचायत वार्ड 31 से चुनाव लड़ी कुमारी प्रिंसी चौहान ने भी बसपा का दामन छोड भाजपा का दामन थाम लिया। कार्यक्रम मे विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। और कहा कि हमेशा उनका सम्मान बरकरार रहेगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, भगवान सिंह गंगवार, तेजपाल फौजी, संजय चौहान, शिवम शर्मा, ज्ञान प्रकाश लोधी, केपी राणा, ब्लाक प्रमुख गोपाल गंगवार महिला शक्ति के रूप मे रोली सिंह भदोरिया उपस्थित रही। इसके अलावा राहुल गंगवार, अमन सिंह, मोनू सिंह, यशवंत सिंह, प्रदीप मौर्य, शेखर सक्सेना, जीतू गुप्ता आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।