पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए प्रस्ताव हुआ पारित

कसया/कुशीनगर- कसया नगर के सपहा मार्ग पर इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तहसील इकाई की बैठक आदित्य शिवम होटल में सम्पन्न हुई। पत्रकार हितों को लेकर सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर संगठन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में निचली इकाइयों से सुझाव और सहमति मांगी जा रही है। आपके प्रस्ताव को मिडिया और अन्य माध्यमों से सरकार तक पहुँचाया जाएगा।
संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
इसी क्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्वांचल डॉ. आशुतोष मिश्रा, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी, गंगासागर शुक्ल, खुर्शेद आलम ने संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कसया दिनेश कुमार जायसवाल व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल डा. महमूद हमराही ने किया।
इस दौरान शैलेश कुमार सिंह, विजय प्रताप राव, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, मो.अशफाक अंसारी, सतीश कुमार पासवान, मनोज तिवारी, मकबूल अहमद जाफरी, उमेश सिंह पटेल सहित भारी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित रहे।

नसीम रब्बानी,पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।