पत्रकारों ने भी मनाया 72वां गणतंत्र दिवस

बरेली। देश के 72 वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां एक ओर जिला प्रशासन ने रिजर्व पुलिस लाइन मे परेड को सलामी दी गई। वही बरेली पत्रकारों द्वारा अखण्ड भारत मीडिया हेल्पलाइन के कैम्प ऑफिस मे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण कर सभी सदस्यों को बधाई देने के साथ -साथ लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि एकता के साथ कोई भी मुश्किल हर सम्भव जीती जा सकती है। जैसे हमारे देश की आजादी की लड़ाई हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सभी को साथ लेकर जीती थी। ठीक उसी तरह हम पत्रकारों को भी हाल फिलहाल में बढ़ रहे पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ डट कर संघर्ष करते रहना होगा। तभी यह जीत एकता के साथ रहकर की सम्भव है। इस दौरान उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला विंग की संगीता सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रवीन शर्मा, जिलाध्यक्ष राहुल सक्सेना, प्रदेश कार्यकारिणी की सायमा खान, ब्रजेश वर्मा, शुभम सिंह, तरुण सिंह, कामरान, सलीम व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।