नौसना मे महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पांच वर्ष पूर्व हुई थी शादी

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के नौसना गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला। परिजन इसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस वहां पहुंची तो महिला का शव घर में उसे जमीन पर पड़ा मिला। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। नौसना गांव के सुधीर सिंह की 26 वर्षीय पत्नी शिवानी सिंह शनिवार को अपने मायके दिल्ली से ससुराल लौटी थी। शाम चार बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। उसके बाद शिवानी कमरे में संदिग्ध हालत में साड़ी से बने फंदे पर लटकी मिली। परिजन शिवानी को फंदे से उतार कर राजश्री अस्पताल ले गए। अस्पताल में शिवानी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिवानी का शव घर के बरामदे में जमीन पर रखा मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवानी ने अपनी साड़ी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बरेली से फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने तहसीलदार आशीष कुमार सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टममार्टम को बरेली भेज दिया। एसओ रवि कुमार ने बताया घटना के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मायके वाले अभी नहीं आए है। शिवानी की शादी पांच वर्ष पूर्व नौसना के सुधीर सिंह से हुई थी। शिवानी को कोई बच्चा नहीं है। गांव में पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से मनमुटाव होने की चर्चा है। मनमुटाव के चलते ही मायके से ससुराल लौटने के कुछ समय बाद उनमें कहासुनी हुई। ससुराल वालों ने पुलिस मौके पर पहुंचने से पूर्व शव फंदे से नीचे उतार लिया। पुलिस को सूचना देर से दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *