नींव खोदने के विवाद में चचेरे तहेरे भाईयों ने कर दी युवक की हत्या जबकि मृतक का पिता हुआ घायल

शाहजहांपुर- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि गोली लगने से मृतक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर रिश्ते में मृतक के चचेरे तहेरे भाई लगते है। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कटरा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी अनुज कुमार (22) का शुक्रवार की शाम नीवं खोदने को लेकर रिश्ते में लगने वाले चचेरे-तहेरे भाइयो से विवाद हो गया था। इस दौरान अनुज की गोली मारकर हत्या कर दी गई । जबकि गोली लगने अनुज के पिता रामआसरे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना से जहां गांव के हड़कम्प मच गया। वहीं, हमलावर मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनो परिवारों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही थी।परिजनों ने बताया कि शाम को लगभग साढ़े छह बजे रिश्ते के भाई प्रभात, अभिषेक से विवाद हो गया था। इस दौरान उक्त दोनों लोगो ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलके अनुज की हत्या कर दी।

मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।