निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने 84 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी जानिए कौन कहाँ से लड़ेगा चुनाव

रूडकी/ हरिद्वार- देहरादून उत्तराखंड भाजपा ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिये हैं।उत्तराखंड के 84 नगर निकायों में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। नगर निगम के मेयर पद सातों प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा ने 35 नगर पालिका परिषद और 36 नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बाकी प्रत्याशियों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।

मेयर और पालिकाध्यक्ष के प्रत्याशी का नाम फाइनल करने से पहले संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के जातीय समीकरण,विपक्ष की सियासी ताकत और प्रत्याशी की व्यक्तिगत क्षमता का विश्लेषण किया गया।
अंत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू की सहमति से सूची फाइनल कर दी गई है रात के समय बैठक ख़त्म होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि सभी संभावनाओं और परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्याशियों का पैनल फाइनल किया गया है।इससे पहलेएक-एक नाम पर चर्चा हुई और उनके गुण दोष देखे गये।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट जी के निर्देशानुसार नगर निगम के मेयर, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष् पद हेतु प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है-

नगर निगम(मेयर)-
1-देहरादून- श्री सुनील उनियाल गामा
2- हरिद्वार- श्रीमती अन्नु कक्कड़,
3- कोटद्वार- श्रीमती नीतू रावत
4- हल्द्वानी- श्री जोगेन्दर रौतेला
5- काशीपुर- श्रीमती उषा चैधरी
6-रूद्रपुर- श्री रामपाल सिंह
7- श्रीमती अनीता ममगाई

नगर पालिका परिषद(अध्यक्ष)-
1- विकास नगर- श्रीमती शान्ति जुवाठा
2- मसूरी- श्री ओ. पी. उनियाल
3-हरबर्टपुर- श्रीमती नीरु देवी
4- डोईवाला- श्रीमती नगीना रानी
5-मंगलौर- श्री जमीर हसन अंसारी
6-लक्सर- श्री सचिन अग्रवाल
7-शिवालिक नगर- श्री राजीव शर्मा
8- उत्तरकाशी- श्री हरीश सेमवाल
9-बड़कोट- श्रीमती जसोदा राणा
10- चिन्यालीसौड़- श्रीमती जैनी बिष्ट
11- गोपेश्वर- श्रीमती पुष्पा पासवान
12- जोशीमठ – श्री गोविन्द पंवार
13- गौचर- श्रीमती अंजू बिष्ट
14- कर्णप्रयाग- श्रीमती दमयंती रतूड़ी
15- टिहरी- श्रीमती बेबी असवाल
16- चम्बा- श्रीमती मनोज नकोटी
17- देवप्रयाग- श्री सुधीर मिश्रा
18- रूद्रप्रयाग- श्रीमती सरस्वती त्रिवेदी
19- पौड़ी- श्री यशपाल बेनाम
20- दुगड्डा- श्रीमती उमा जुयाल
21-पिथौरागढ़- श्री राजेन्द्र सिंह रावत
22- धारचूला- श्रीमती राजेश्वरी
23- डीडीहाट- श्रीमती कमला चुफाल
24- टनकपुर- श्री दीप चन्द्र पाठक
25- चम्पावत- श्री सज्जन वर्मा
26- अल्मोड़ा- श्री कैलाश गुरूरानी
27- रानीखेत चिलियानौला- श्रीमती विमला देवी 28-बागेश्वर- श्री कुंदन सिंह परिहार
29- नैनीताल- श्री अरविन्द पडियार
30- रामनगर- श्रीमती रुचि गिरी शर्मा
31-भवाली- श्री संजय वर्मा
32-गदरपुर- श्री संतोष गुप्ता
33- जसपुर- श्रीमती दमयंती देवी
34- किच्छा- श्रीमती रेखा सागर
35- सितारगंज- श्री संजय गोयल
36- खटीमा- श्रीमती मीना देवी।

नगर पंचायत(अध्यक्ष)-
1-झबरेड़ा- श्री मानवेन्द्र सिंह
2- भगवानपुर- श्रीमती सहती देवी
3-पुरोला- श्री पवन नौटियाल
4-नौगाँव- श्री शशि मोहन राणा
5-नंदप्रयाग- श्रीमती हिमानी वैष्णव सिंह रावत
6- पौखरी- श्री विजय पाल सिंह रावत
7- गैरसैण- श्रीमती जानकी रावत
8-थराली- श्रीमती दीपा देवी भारती
9-पीपलकोटी- श्री रमेश लाल वंडवाल
10- कीर्तिनगर- श्रीमती कैलाशी देवी
11- घनसाली- श्री पारेश्वर बडूनी
12-लम्बगॉव- श्रीमती ममता पंवार
13- चमियाला- श्रीमती दिलदेई राणा
14- गजा- श्रीमती मीना खाती
15-अगस्तमुनी- श्रीमती बीना बिष्ट
16- ऊखीमठ- श्री विजय सिंह राणा
17- तिलवाड़ा- श्रीमती वीरा देवी
18- स्वर्गआश्रम जौंक-श्री मनीष राजपूत
19- सतपुली- श्रीमती अंजना देवी
20- गंगोलीहाट- श्रीमती जयश्री पाठक
21- बेरीनाग- श्री महेश चन्द्र पंत
22- लोहाघाट- श्री दीपक ओली
23- बनवासा- श्रीमती विमला सजवाण
24-द्वाराहाट- श्री मुकुल शाह
25-भिक्यासैंण- श्रीमती अम्बुली देवी गोस्वामी
26-कपकोट – श्री गिरीश चन्द्र जोशी
27- कालाढूंगी- श्री पुष्कर कात्युरा
28- लालकुऑं- श्री अरुण प्रकाश वाल्मीकि
29- भीमताल- श्री दिनेश सांगुड़ी
30- महुआ डाबरा- श्री योगेन्द्र चैधरी
31- सुल्तानपुर पट्टी- श्री देवेन्द्र कुमार मौर्य
32- दिनेशपुर- श्रीमती सीमा सरकार
33-शक्तिगढ़- श्री सुकान्त ब्रह्यम
34-नानकमत्ता- श्री गुरुप्रीत सिंह
35-गुलरभोज- श्रीमती अनीता दुबे

– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।