नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में चलाया जनजागरण सम्पर्क अभियान

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में जनजागरण सम्पर्क अभियान सभी गांवों में चल रहा है।इसी क्रम में शनिवार को नगर के कांशीराम आवास में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और क्षेत्रिय उपाध्यक्ष व आजमगढ़ सदर प्रवासी दुर्गा राय ने जनसंपर्क कर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का पत्रक वितरित किया गया और लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हस्ताक्षर किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के हिन्दू,सिख,जैन,बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोग जो अमानवीय यातनाएं झेलने के बाद 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिए हैं। उनको नागरिकता देने के लिए है । यह नागरिकता देने का कानून है भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में जनजागरण अभियान कार्यक्रम सभी गांवों में चल रहा है। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को जनता का ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है। रविवार को सभी राजस्व गांवों में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में बृहद जनसंपर्क किया जाएगा। जिसमें आजमगढ़ जनपद में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रिय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सभी कार्यकर्ता आपने अपने आवंटित गांवों में सम्पर्क करेंगे और सी.ए.ए. से संबंधित पत्रक वितरित करेंगे। 13 जनवरी को डी.ए.वी. मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में 11 बजे विशाल लोक जागरण यात्रा निकाली जाएगी।

इसी क्रम में पल्हनी मंडल के गोपालपुर गांव में नगर उपाध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में, हेंगापुर गांव में नगर कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता के नेतृत्व में, जाफरपुर में जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद के नेतृत्व में सी.ए.ए. के समर्थन में जनजागरण अभियान कार्यक्रम किया गया और पत्रक वितरित किया गया।इस अवसर पर पल्हनी मंडल अध्यक्ष बाबूराम चौहान, पल्हनी मंडल महामंत्री सुधीर पांडेय , अवनीश चतुर्वेदी, दीपक चतुर्वेदी मौजूद रहे।
हाफिजपुर मंडल के पटखौली गांव में नीवर्तमान नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त व हाफिजपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष पाठक के नेतृत्व में नगर के सिविल लाइंस मुहल्ले में नगर उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में, मातवरगंज मुहल्ले में राजीव शुक्ला के नेतृत्व में जनजागरण अभियान कार्यक्रम के तहत पत्रक वितरित किया गया।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।