नववर्ष के शुभ अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली नगर में पद यात्रा

लखीमपुर खीरी:-गोला गोकर्णनाथ में हिन्दू युवा वाहिनी ने वैदिक हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में नीलकंठ मैदान से एक पदयात्रा का आयोजन किया जिसमें नगर के मुख्य पदाधिकारी व नगर के तमाम लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।यात्रा नीलकंठ मैदान से प्रारंभ होकर सदर चौराहा,विकास चौराहे से होते हुए मोहम्मदी रोड लखीमपुर रोड फिर नीलकंठ मैदान आकर समाप्त हुई।इस यात्रा से नगर में हिन्दू संस्कृति को एक नई पहचान दी गयी।और नगर के निवासियों से हिन्दू नववर्ष मनाने के लिए निवेदन किया, तथा भारतीय संस्कृति को मूलरूप में लाने के लिए नगर में पदयात्रा करके चैत्र माह में नववर्ष मनाने के उद्देश्यों पर ब्याख्यान भी कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गये। इस अवसर पर पद यात्रा में मुख्य रूप से नगर प्रभारी नवीन श्रीवास्तव, नगर संगठन मंत्री सुधीर गुप्ता,सह संयोजक सुरेंद्र राठौर,गौरव वर्मा नगर महामंत्री ,राजेश गुप्ता नगर उपाध्यक्ष, अरूण मिश्रा, कुलदीप गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष, प्रदीप कटियार नगर मंत्री ,मनोज कश्यप, दिलीप कश्यप, कार्तिकेय मिश्रा, अमर सिंह,जयेन्द्र मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, आशीष मिश्रा,बृजकिशोर शाह सहित काफी संख्या में नगर के गणमान्य लोग व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लखीमपुर खीरी से अनुराग पटेल की रिपोर्ट…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।