नवरात्र के तीसरे दिन हुआ माता के मंदिर में फलाहार का भण्डारा

विंध्याचल- अमर सिंह फैंस एसोसिएशन एवं माँ विन्ध्यवासिनी सेवा समिति कोलकाता द्वारा संचालित माता के भंडारे का आज नवरात्रि के तीसरे दिन का माँ अन्नपूर्णा माता के पूजन एवं फलहार प्रसाद खिला कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने कहा कि अष्टभुजा मार्ग स्थित वृद्भा आश्रम पर सतचन्णी यज्ञ का आयोजन किया गया है।त्रिकोड के मध्य मे स्थित यज्ञ स्थल के परिक्रमा का भी पुन्य भक्तों को प्राप्त हो रहा है। सायं भंडारा स्थल पर आज आरा जिला की शुभासीनी देवी द्वारा देवी गीत गा कर भक्तों को भावभिभोर कर दिया ,संस्था के मंच से एलबम की दुनिया मे कदम रखने वाले कलाकार आनन्द देव ने भजन गाकर भक्तों कादिल जीत लिया।संस्था के इस कार्यक्रम मे शंकर विन्द,राजकुमार केशरी, प्रभात जायसवाल, अजीत सिंह, सूरज सिंह, बबवा गुरू,दिनेश्वर पति त्रिपाठी अन्य लोग लगे रहे।

रिपोर्ट-:रामलाल साहनी विंध्याचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।