नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई सम्पन्न

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ सदर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के आगामी 2 दिसम्बर को नेहरू हाल सभागार में होने वाले स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’ मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने किया और संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया।बैठक में आजमगढ़ सदर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त आजमगढ़ सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक में आगामी दो दिसम्बर को नेहरू हाल में नवनियुक्त आजमगढ़ सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह जी के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गई। आगामी 2 दिसम्बर को जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह अपने आवास ग्राम कटाई से प्रात: 9 बजे चलकर जयनगर होते हुए चक्रपानपुर, इटौरा, चन्डेश्वर, छतवारा, बेलइसा चौराहा होते हुए पहलवान मूर्ती पर माल्यार्पण करते हुए नरौली होते हुए स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पं.दीनदयाल उपाध्याय की सिविल लाइंस स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 12 बजे नेहरू हाल पहुंचेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, रामपाल सिंह, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह मुन्ना, हनुमंत सिंह, हरीश तिवारी, जगत नारायण गौड़, सतेन्द्र राय,विनय प्रकाश गुप्त, महेंद्र मौर्या, नागेन्द्र पटेल, हरि प्रकाश राय, विवेक सिंह सोनू, हरिवंश मिश्रा, संजय यादव, सुमन राय, विभा बरनवाल, बबिता जसरासरिया, आशुतोष पाठक, शैलेंद्र, सहजानंद पांडेय, दिलीप मिश्रा, लालचंद यादव, सुदामा गौड़, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र सिंह, के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।