नवंबर से ही अचानक कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, धूप से मिली राहत

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। जिले में नवंबर से ही मौसम में अजीब तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। रात को ठंडी तो सुबह घना कोहरा और दिन में धूप से गर्मी के बीच आसमान में बादलों का डेरा देखने को मिला।नवंबर के महीने में तापमान नीचे गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार की रात से शहर से लेकर देहात में कोहरे की चादर फैल गई। सुबह 9 बजे जाकर कोहरा हटा। धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले 5 वर्षों से 15 दिसंबर के बाद ही सर्दी शुरू होती है। इस बार अभी से ही सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह तक भी कोहरा इतना ज्यादा था कि 10-15 मीटर तक का भी साफ नजर नहीं आ रहा था। लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। कोहरे के साथ हवा चलने के कारण ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस सबके बीच मौसम विभाग ने अगले 72 घण्टों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि हालांकि यह समय मानसून की विदाई का है, लेकिन इस बार विशेष घटनाक्रम में विदा लेने के बाद भी मानसून सक्रिय है। इसके चलते गर्म कपड़ों की खरीदारी को लेकर लोगों की दुकानों पर भीड़ लग रही है। लोग मौसम में बदलाव को देखते हुए कड़ाके की सर्दी होने की उम्मीद लगाए है। कोहरा आने से सूरज की किरणें भी देर से धरती तक पहुंचेंगी। इससे सर्दी का अहसास बढ़ जाएगा। दीपावली से पहले बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।