नगर के बेसिक स्कूलों का भी होगा कायाकल्प

बरेली। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अब नगर क्षेत्र के 109 बेसिक स्कूलों में काम शुरू होने वाला है। इसके तहत केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, स्मार्ट सिटी फंड, निकाय निधि आदि से स्कूलों को विकसित किया जाएगा। नगर क्षेत्र के कई स्कूलों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। स्कूलों में बच्चों को ढंग से बैठने तक की कोई व्यवस्था नहीं है। अब इनकी भी दशा बदलने वाली है। प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने इस संबंध में बुधवार को ही आदेश जारी कर दिया था। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, मल्टीपल हैंड वॉशिंग सिस्टम, जल निकासी, फर्श, टाइलस, विद्युतीकरण, किचन सेड, फर्नीचर, चहारदीवारी और गेट का निर्माण कार्य अतिरिक्त कक्षाओं का काम आदि कराया जाएगा। इसके लिए एक स्कूल में लगभग 18 से लेकर बीस लाख तक खर्च किए जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी नगर देवेश राय ने बताया कि नगर क्षेत्र में पहले 162 स्कूल थे। संविलियन के बाद 100 स्कूल रह गए हैं। इनमें 82 स्कूल कक्षा एक से पांच तक के और 22 स्कूल कक्षा 1 से 8 तक और 5 स्कूल कक्षा 6 से 8 तक के है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।