धौराटांडा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने रवि रस्तोगी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक धौराटांडा कस्बे में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के धौरा टांडा कस्बा के रवि रस्तोगी को नगर अध्यक्ष व युवा इकाई के सतीश कश्यप को अध्यक्ष बनाया गया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीश पांडे, उपाध्यक्ष प्रदीप पुष्कर, मंत्री नरेश कश्यप, संतोष पटेल ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि नई युवा टीम सफलता के नये आयाम स्थापित करेगी। बैठक में प्रमुख रूप से विनोद रस्तोगी, शाहिद अंसारी, साकिर, इरफान, खतीब, मनोज रस्तोगी, चांद अंसारी, अजय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, हार्दिक गंगवार, नावेद खान, जसीम अंसारी, सतीश कश्यप, सागर रस्तोगी आदि अनेक व्यापारीयो ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।