धूमधाम से मनाया गया राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 63वां जन्मदिन

आजमगढ़- राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 63वां जन्मदिन उनके करीबी समाजसेवी वीरभद्र प्रताप सिंह के राहुल नगर स्थित आवास धूमधाम के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। अमर सिंह के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटा गया। उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए वीरभद्र प्रताप सिंह ने कहा अमर सिंह साहब का कद किसी भी पड़ का मोहताज़ नहीं है। वह राष्ट्रीय ख्याति के नेता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता अमर सिंह देश की मनमोहन सिंह की पूर्व सरकार को बचाया था। न्यूक्लियर डील देशहित में कराया। अमिताभ बच्चन से लेकर मुलायम सिंह यादव तक को मजबूत किया। उनकी हैसियत का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि सिंह ने कहा कि आज माननीय अमर सिंह हमारे आजमगढ़ के गौरव ही नहीं देश के गौरव हैं। आने वाले दिनों में निश्चित रूप से देश प्रदेश व हमारे जिले के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इस अवसर पर समाजसेवी रामबचन सिंह ने कहा अमर सिंह राष्ट्रीय क्षितिज के जगमगाते ऐसे सितारे हैं उनका कोई जोड़ नहीं है। मुख्य रूप से एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह, अभय सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, हिमांशु पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, रिशु सिंह, विशाल पाण्डेय, एम सिंह सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।