धार्मिक एकता की मिसाल हैं डॉ सौरभ:पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

*एम बी डी ज्ञान मंदिर में हुआ डॉ सौरभ का अभिनन्दन

गोरखपुर- नेक्स्ट जेनरेशन अवार्ड से दिल्ली हिंदी भवन में सम्मानित विश्वस्तरीय धराधाम परिवार प्रमुख मनीषी डॉ सौरभ पाण्डेय का अभिनंदन एवम स्वागत एम बी डी ज्ञान मंदिर बरबसपुर महावीरछपरा में किया गया।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मनीषी डॉ सौरभ पाण्डेय विश्व में धार्मिक एकता के अदुतीय उदाहरण हैं।उनके द्वारा विश्व के लोगो धार्मिक एकता एवम सामाजिक सद्भावन् का अविष्मरणीय कार्य किया जा रहा है।विश्व में बढ़ रहे धार्मिक दुर्भावना को समाप्त करने के लिए मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारा, गिरिजाघर,बौद्ध मंदिर,जैन मंदिर एवम अन्य धार्मिक स्थलों पर जाकर डॉ सौरभ धार्मिक एकता एवम विश्व शांति का संदेश दे रहे है। उनके द्वारा बनवाये जा रहे धराधाम विश्व का पहला धर्म स्थल होगा जहां एक चारदीवारी में विश्व के सभी धर्मों के पवित्र स्थल होंगा। संस्थान के प्रधानाध्यापक कमलेश तिवारी नें डॉ सौरभ को माल्यापर्ण एवम शिक्षिका आरती सिंह नें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित की वहीं जितेंद्र सिंह एवम विद्यालय परिवार द्वारा समृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।इस अवसर डॉ सौरभ एवम जितेंद सिंह द्वारा वृक्षारोपण रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया।
अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से रत्नाकर त्रिपाठी, सारंगधर करुणाकर पाण्डेय,गौतम पाण्डेय,युवा नेता अमित पाण्डेय,अच्छेलाल पहलवान ,केशव प्रसाद श्रीवास्तव, दुर्गेश यादव,गुरु पाण्डेय कमलेश त्रिपाठी,चन्द्रमणि राय श्यामसुन्दर यादव,कर्मवीर,आरती सिंह, प्रीती, दुर्गावती सिंह,पार्वती, प्रियंका, ऊषा हर्ष, प्रिया आदि गणमान्य एवम सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।