धारदार हथियार से गला काटकर की गई मां बेटे की हत्या

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर के जलालाबादथाना क्षेत्र में मां बेटे की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर कर दी गयी। डबल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि घर मे अकेले रहते थे मां बेटे। अभी हत्या की बजह स्पष्ट नही हो पाई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार थाना जलालाबाद के चक चंद्रसेन गांव की घटना बताईजा रही है। हत्या क्यों और किसने की है इस बात का पता भी नहीं चला है मां का नाम शकुंतला जिनकी उम्र 70 साल है और बेटा महेंद्र उम्र 45 साल है। दोनों घर में अकेले रहते थे। दोनों की लाश घर के अंदर चारपाई पर मिली है। दोनों के गले को धारदार हथियार से काटा गया है। सुबह में पड़ोसियों ने आंगन में दोनों शवों को पड़े देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।