देश भर मे मोदी लहर है, यूपी मे माहौल भगवामय, भाजपामय और मोदीमय है- ब्रजेश पाठक

बरेली। गुरुवार को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में आयोजित आवंला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडी गठबंधन पूरी तरह से डिरेल हो चुका है। तभी प्रथम व द्वितीय चरण में एक साथ सभा व रैली भी नही की। वोट जिहाद पर बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन पर कहा कि भारत के लोग वोट जिहाद कभी स्वीकार नही करेंगे। आने वाले चुनाव मे सपा और ‘इंडिया’ गठबंधन को इसका खामियाजा भुगतान पड़ेगा। भाजपा आज अपने काम के दम पर चुनाव लड़ रही है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जहां एक ओर जनता के लिए काम किया है, रोजगार दिया है। गरीबी कम की है, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई है, तो वही पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। अपने जांबाज सैनिक अभिनन्दन को पाकिस्तान से सुरक्षित अपने देश बुलाया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्त और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच हो रहा है। रामभक्तों पर गोली चलवाने का काम समाजवादियों ने किया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई उन्हें वोट देने या लेने का अधिकार नही है। यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई का है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में जब इनकी सरकार थी तब ये लोग भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे थे। घोटाले पर घोटाले कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में मोदी लहर है। यूपी में तो यह एकतरफा है। पूरे प्रदेश में माहौल भगवामय, भाजपामय और मोदीमय है। प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण के कार्यों के कारण गरीब के जीवन स्तर में सुधार आया है। इस बार भाजपा 400 पार का आंकड़ा पूरा करेगी। यूपी में सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में जाना तय है। जनता विपक्ष को एक भी सीट पर नहीं जीतने देगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी की चुटकी लेते हुए कहा कि इंटरनेट पर उनकी जन्मतिथि देखी। अगर वह सरकारी नौकरी कर रहे होते तो छह साल सेवानिवृत्त होने के बचते। उसके बाद भी उन्हें युवाओं व नौजवानों का नेता कहा जाता है। पीडीए पर बोलते हुए कहा कि परिवार डेवलपमेन्ट अथॉरिटी है। दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताने के साथ जमकर तारीफ की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।