देवचरा मे गरजे अखिलेश यादव, भाजपा की सरकार बनी तो पैकेट में होगा सिर्फ एक बिस्किट और पाउच में मिलेगी यूरिया

बरेली। गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवचरा में आंवला सपा उम्मीदवार नीरज मौर्य के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर भाजपा और बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव में जो हुआ उसमें भाजपा का सफाया हो गया है। अब तीसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है। भाजपा यहां कोई भी खाता नहीं खोलने वाली। अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए उद्योपतियों से चंदा लेकर भाजपा नेताओं ने उनसे दोस्ती गांठ ली है। अब दोबारा इनकी सरकार बनी तो पैकेट में सिर्फ एक बिस्किट मिलेगा। किसानों को यूरिया भी पाउच में मिलेगी। अखिलेश ने कहा कि आंवला में सपा को वोट कर लोग रिकार्ड बनाने जा रहे है। 2024 का चुनाव संविधान मंथन का है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान के भक्षक हैं, एक तरफ वो हैं जो यहां मैदान में दिखाई दे रहे है जो संविधान की रक्षा करने चाहते हैं। जो लोग नारा दे रहे थे 400 पार अब पहले दूसरे चरण के बाद वह नारा भूल गए। उनके भाषणों मे हार का रुझान आ रहा है। उन्होंने कहा आधी अधूरी नौकरी 4 साल की ये अग्निवीर की नौकरी हम कभी स्वीकार नही करेंगे। जैसे ही हम सत्ता में आएंगे सबसे पहले अग्निवीर व्यवस्था को खत्म करने का काम करेंगें। आगे कहा कि याद रखना नौजवान साथियों, ये आपकी नौकरी नही छीने हैं बल्कि आपका एक तिहाई जीवन बर्बाद किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 लाख बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला है। अब समय आ गया है कि वह सपा को वोट कर अपना बदला ले ओैर संविधान को बचाए। सपा मुखिया ने कहा कि बताओ किसी किसान की आए दोगुनी हुई हो? महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है, फसल की लागत बढ़ती चली जा रही है और जो कीमत मिलनी चाहिए हमारे किसानों को वो ये सरकार नहीं दे पा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।