बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी को चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक आदेश कुमार ने पुलिस के साथ बल्लिया मे विपिन कुमार सिंह निवासी ग्राम पिपरिया मुस्तकिल फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया आरोपी दुष्कर्म के मामले में काफी दिनों से वांछित चल रहा था। पिपरिया मुस्तकिल की महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उससे मारपीट कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने वांछित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
