छठवें दिन धंतिया का जमशेद समेत 29 साइबर अपराधी गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। छह दिन चले ऑपरेशन साइ-वज्र के छठे दिन फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी जमशेद समेत 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन अपराधी झारखंड के हैं और दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से 66 से अधिक शिकायतें दर्ज थीं। आरोपियों के कब्जे से 26.49 लाख रुपये नकद, 47 मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक पेटीएम स्कैनर समेत अन्य सामान बरामद हुआ। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में साइबर सेल, साइबर थाना, एसओजी और जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने यह अभियान छह दिन तक चलाया। इस दौरान 23 थानों में 41 मुकदमे दर्ज कर कुल 58 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ एनसीआरपी पर 150 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों में 1.67 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी भोले-भाले लोगों को लालच, धमकी, फर्जी ट्रेडिंग, ऑनलाइन गेम, मोबाइल चोरी, क्रिप्टोकरेंसी और बैंक खातों के दुरुपयोग के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *