टेंपो पलटने से चावल व्यापारी की मौत, चार यात्री बाल-बाल बचे

भोजीपुरा, बरेली। धौराटांडा-अटामांडा रोड पर मंगलवार सुबह कमुआ मकरुका स्थित पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो के नीचे दबने से धौराटांडा के चावल व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वही टेंपो में सवार अन्य चार यात्री बाल-बाल बच गए। लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक टेंपो सवारियों को बैठाकर अटामांडा अड्डे की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वार्ड नंबर 11 निवासी 55 वर्षीय अब्दुल वकील उर्फ छोटे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने बताया कि वे अपनी आंखों की दवा लेने अभयपुर के एक अस्पताल जा रहे थे। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को निकाला गया। अब्दुल वकील को तुरंत एसआरएमएस अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया। टेंपो में सवार चार अन्य व्यक्तियों को मामूली चोटें आई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *