दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति समेत पांच मुकदमा दर्ज

बरेली। थाना सुभाषगनर मे दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता प्रियम (26) की गला दबाकर हत्या कर दी। परिवार को तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। जब परिवार पहुंचा तो प्रियम के गले मे निशान थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया गया। मौके से ससुराल पक्ष फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस विवाहिता के पति पवन को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि थाना फरीदपुर मे मठिया लाइन पार के रहने वाले राजू श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर 2020 को बेटी प्रियम की शादी बदायूं रोड शिव धाम कालोनी में रिटायर्ड दरोगा राजकुमार के बेटे पवन श्रीवास्तव के साथ की गई थी। पवन को नेवी में कार्यरत बताया गया। छूट बोलकर शादी की गई। नेवी ड्रेस वाले फोटो दिखा दिए। उन्होंने बेटी प्रियम की शादी में एक इर्टिगा कार, पांच लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के गहने आदि लाखों का सामान दिया था। इसके बावजूद भी बेटी प्रियम को ससुराल मे कम दहेज के ताने दिए जाते थे। 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न होता था। मायके आकर कई बार बेटी ने ससुराल में मारपीट की भी शिकायत की थी। आरोप, शनिवार की रात को 9:30 बजे प्रियम की ससुराल से फोन आया। कहा, प्रियम की तबीयत ठीक नहीं है। आप लोग जल्दी आ जाओ। जब देर रात प्रियम की ससुराल पहुंचे तो वहां भीड़ लगा थी। ससुराल वाले फरार थे। बेटी प्रियम का शव पड़ा था। उसके गले पर अंगुलियों के निशान थे। 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सुभाषनगर से पुलिस फोर्स पहुंचा। रात में ही शव का पंचनामा भरा गया। रविवार की सुबह को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पति पवन श्रीवास्तव, ससुर राजकुमार श्रीवास्तव, सास दिनेश कुमारी, ज्येठानी रिंकी, ननद पुष्पा देवी के खिलाफ धारा 498-ए, 304 बी और दहेज अधिनियम की धारा तीन और चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पति हिरासत मे है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।