तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बच्चे की हुई मौके पर ही मौत

बिहार: हाजीपुर (वैशाली) ज़िला अंतर्गत महुआ थाना क्षेत्र के महुआ – ताजपुर मुख्य मार्ग स्थित , सिंघाड़ा टांडा के निकट एक तेज़ रफ्तार ओटो की चपेट आने से दस वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। वही घटना के विरोध में मुख्य मार्ग को घटनास्थल के निकट जाम कर दिया, जिससे छः घंटे तक दोनों तरफ़ गाड़ी की की लम्बी कतारें लगी रही। जिसके कारण मुसाफ़िरों को मुसीबतों का सामना करना परा।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम, नरेश राय के दस वर्षीय पुत्र छोटन कुमार अपने दरवाज़े के निकट खेल रहा था। इसी कर्म में तेज़ रफ्तार से गुज़र रही बाइक ने बच्चे को ठोकर मार दी। इसी कर्म में पुरब से आरही आटो ने दस वर्षीय मासूम छोटू को कुचल दीया । जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत से आक्रोशित लोगों ने महुआ- ताजपुर मुख्य मार्ग के सिंघाड़ा- टांडा के निकट जाम कर दिया। जिससे गाड़ी की लम्बी कतारें लगी रही, साथ ही मुसाफ़िरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
वहीं पुलिस प्रशासन को काफी परेशानी उठाना पड़ा , तब जाकर देर रात को जाम से आम जनता को परेशानी से निजात मिला।

-नसीम रब्बानी, पटना- बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।