तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाकर बांधी बकरी

बरेली। गुरुवार को एयरफोर्स कर्मचारियों ने तेंदुआ देखा तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। दो दिन की कॉबिंग के बाद शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरा लगाकर बकरी बांध दी है। वन विभाग के अनुसार 30 दिसंबर 2021 को एयरपोर्ट परिसर मे तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद उसकी तलाश के लिए मे सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। 15 दिनों की कॉबिंग के बाद भी तेंदुए के पैरों के निशान नही मिले। वही गुरुवार को फिर से तेंदुआ दिखने से क्षेत्र मे दहशत फैल गई। परिसर में रहने वाले सैनिकों का कहना है कि जंगल में तेंदुआ दिखने के बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद से वन विभाग की टीमें सतर्क हो गई। तेंदुए की हलचल पर नजर रखने के लिए वन दरोगा के साथ तीन अन्य वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से एयरफोर्स परिसर में रहने वाले सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अंधेरा होने पर घरों के दरवाजे बंद रखें। बाहर समूह मे ही निकलें। वही तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर एक बकरी भी बांधी है। मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा का कहना है कि तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम लगी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *