डॉ रंजन गौतम ने लिया सर्विलांस अधिकारी का चार्ज

बरेली। कोरोना को मात देने के बाद एक बार फिर डॉक्टर रंजन गौतम ने जिला सर्विलांस अधिकारी का पद भार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही उनके स्थानांतरण की अटकलें भी खत्म हो गई। इस बारे में सीएमओ डॉक्टर विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव होने के कारण छुट्टी पर चले गए थे। अब स्वास्थ्य में सुधार आने पर उन्होंने पुनः जिला सर्विलांस अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी जगह अभी तक डॉक्टर अशोक कुमार जिला सर्विलांस अधिकारी का पदभार संभाले हुए थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।