डीएम ने दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, तीन नवागत डिप्टी कलेक्टरों को दी नई तैनाती

बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने शासकीय कार्यहित को देखते हुए जिले में आए तीन नवागत डिप्टी कलेक्टरों को नई तैनाती दी है। साथ ही जिले में तैनात दो एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदला गया है। वर्तमान मे जिले की बहेड़ी तहसील में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी दी गई तो उप जिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह को फरीदपुर भेजा गया है। नवागत डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी(एसडीएम) आंवला, सचिन यादव को उप जिलाधिकारी नवाबगंज व गोपाल शर्मा को उप जिलाधिकारी बहेड़ी नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नवीन कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *