डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उघम समागम का शुभारंभ

*हुनरमंदों के हुनर को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा ये कार्यक्रम

हरदोई -डीएम पुलकित खरे व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने मुख्य विकास अधिकारी जी गुप्ता वत्स नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर की मौजूदगी में शहर में स्थित आरआर इंटर कॉलेज पहुचकर उद्यम समागम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।इस समागम के अंतर्गत तमाम हुनरमंदों ने अपने हुनर से तैयार की गई चीजो की प्रदर्शनी लगाई। इस समागम में अलग अलग जगहों से लोगो ने आकर कार्यक्रम में शोभा बढ़ाई, साथ ही साथ सरकार की तमाम सरकारी योजनाओं के काउंटरों को भी विभागों के द्वारा लगाया गया है।वही जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद वासियों से खास अपील की है।कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस समागम में पहुचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये। कार्यक्रम का सफल संचालन डीडीओ राजित राम मिश्र व शिक्षक मनीष मिश्र ने किया।

– हरदोई से आशीष सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।