जेल में कैदियों और पुलिस के बीच फायरिंग:एक कैदी की मौत, 9कैदी हुए फरार,बीएसपी की फूंकी गाड़ी

नई दिल्ली- लुधियाना सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच झगड़ा बड़े मुठभेड़ में तबदील हो गया है। कैदियों और पुलिसकर्मीयों के बीच शुरू हुए इस झगड़े में एक कैदी मौत हो गई है।

बता दें कि फायरिंग के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कैदियों ने मौके पर पहुंचे डीएसपी (DSP) की गाड़ी को फूंक दिया। जिला उपायुक्त (DC) भी मौके पर पहुंचे हैं।

फायरिंग में मारे गए कैदी की पहचान संदीप सूद के रूप में हुई है। फायरिंग के बीच कई कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की। यह कैदी दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नौ कैदी भागने में कामयाब हो गए हैं। हालांकि भाग रहे चार कैदियों को पकड़ लिया गया है।

लुधियाना की सेंट्रल जेल में दो गुटों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा पुलिस और कैदियों के बीच हुआ है। पुलिस को झगड़ा कर रहे लोगों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ शहर के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बलों को मौके पर बुला दिया गया है। परन्तु स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।