जिले भर में भारत बंद को लेकर किया प्रदर्शन व नारेबाजी, पुलिस से हुई नोकझोंक

बरेली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद को लेकर जिले भर में तमाम संगठनों ने प्रदर्शन किया। देहात क्षेत्र मे किसान संगठनों ने बाजार बंद कराने के भी प्रयास किया। मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज और बहेड़ी में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को जोरदार विरोध किया। आपको बता दें कि शहर के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में किसान संगठनों से जुड़े लोग एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना देकर पुतला दहन करने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कई प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद की गयी है। कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी में पीएसी तैनात है। मीरगंज के नेशनल हाईवे स्थित सिंधौली चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रालियों से आए किसानों ने जाम कर दिया। वहां किसानों ने अल्लाहुअकबर और हर-हर महादेव के नारे लगाएं। वहां एसडीएम कमलेश कुमार, थाना प्रभारी दयाशंकर व पुलिस फोर्स मौजूद है। मौके पर पीएसी की गाड़ी भी मौजूद है। फतेहगंज पूर्वी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के बराबर में भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन चल रहा है। भारत बंद के समर्थन में किसान यूनियन के कार्यकर्ता भारी तादाद में मौजूद है। एसडीएम फरीदपुर कुमार धर्मेंद्र, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर राजकुमार मिश्रा ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को समझाया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को एसडीएम के सामने रखा और ज्ञापन सौंपा। बहेड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में भारत बंद का मिला-जुला असर देखा जा रहा है। भाकियू तराई किसान संघ तथा सपा के कार्यकर्ताओं संग बंद को सफल बनाने निकले लोग आग्रह कर दुकानें भी बंद करा रहे हैं। सम्मान में दुकानदार शटर गिरा देते और उनके आगे बढ़ते ही कई दुकानों के शटर फिर खुल गये। नगर के एक खास क्षेत्र में बंद का भरपूर असर देखने को मिला। वही फतेहगंज पश्चिमी में भारत बंद का ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।