जिला परिवहन कार्यालय ने पोस्टर, बैनर एवं पम्फलेट के माध्यम से चलाया जागरूकता अभियान

राजस्थान/बाड़मेर- राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान बालोतरा के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय बालोतरा की ओर से गुरुवार को पंचायतीराज आम चुनावों में मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से आमजन एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नवीन मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर एवं पम्फलेट के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। जिला परिवहन कार्यालय के निरीक्षक भारत जांगिड, भगवानसिंह, ललित चौधरी एवं पोकरराम सहित यातायात सलाहकारों ने रोडवेज बस स्टैंड बालोतरा तथा शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान आगामी पंचायतीराज चुनावों में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान की कड़ी में नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर बालोतरा में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत, नर्सिंग सेंटर प्रभारी मदन जीनगर, नर्सिंग स्टाफ एवं छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय के भगवानसिंह, पुनीत गुप्ता, पोकरराम, हिमांशु खत्री, पारस पटेल, देवीसिंह, मुकेश एकलव्य, दिनेश प्रजापत एवं शैलसिंह सहित आमजन उपस्थित रहे।

जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने आमजन से जिला प्रशासन की मतदाता जागरूकता मुहिम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा पंचायतीराज चुनावों में मतदान कर अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *