जिला अस्पताल में धरी रह गई तैयारियां, नही पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

बरेली। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला अस्पताल में सुबह से ही तैयारियां चलती रहीं। डॉक्टरों और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया था। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया गया। परिसर में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान भी चलता रहा। हालांकि, काफी इंतजार के बावजूद उपमुख्यमंत्री अस्पताल नहीं पहुंचे। कर्मचारी एक-दूसरे से कार्यक्रम टल गया या नहीं इसकी जानकारी लेते रहे। हालांकि, आने की संभावना को देखते हुए अस्पताल प्रशासन सतर्क रहा। डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। ओपीडी में मरीजों को देखने का सिलसिला भी जारी रहा। दोपहर तीन बजे तक डॉक्टर ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार करते रहे। दिनभर चली तैयारियों के बाद भी उपमुख्यमंत्री का दौरा नहीं होने से अस्पताल में की गई व्यवस्थाएं धरी रह गईं। हालांकि उपमुख्यमंत्री अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों में पहुंचे। उन्होंने एक फैक्टरी का उद्घाटन भी किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *