जय गुरुदेव प्रचार समिति ने गरीबों को बांटा भोजन

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। लॉकडाउन की वजह से दूरदराज से घर लौट रहे आश्रम गृह में ठहरे राहगीरो को व गरीबों, मजदूरों, दिहाड़ी कामगारों, असहायों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। रोज कमाने खाने वाले परिवार के सामने भोजन की विकराल समस्या खड़ी हो गई है। इसे ध्यान में रखते हुए जय गुरुदेव प्रचार समिति द्वारा ठहरे हुए राहगीरों व गांवों के जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया। जिसमे नेशनल हाईवे पर बरेली और रामपुर के मध्य में गांव नंदौसी, परसाखेड़ा (इंडस्ट्रियल एरिया), मीरगंज, धनेली, मिलक, रामपुर तक संबंधित आश्रय ग्रहो में ठहरे लोगो को वितरण किये गये। यह सेवा बाबा जय गुरुदेव आश्रम समिति मथुरा के निर्देशन में हो रहा है। वितरण टीम सभी सेवक व पुलिस प्रशाशन ने सहयोग किया।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।