👉मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कौशांबी आगमन पर उमड़ा जनसैलाब।
👉कौशांबी जनता को सौगात 87 करोड की 99 परियोजनाओं का माननीय मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
कौशांबी- उत्तर प्रदेश के हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ का आज जनपद कौशांबी में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली गई जन विश्वास यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पहुंचे रथ पर सवार होकर जिला मुख्यालय में भ्रमण कर आए हुए जनता जनार्दन का अभिवादन किया इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री डायट डाइट मैदान में मंच पर पहुंच कर मंच से आए हुए जनपद कौशांबी की जनता जनार्दन का अभिवादन किया माननीय मुख्यमंत्री जी का कौशांबी के सांसद भाजपा राष्ट्रीय मंत्री श्री विनोद सोनकर जी ने गदा भेट करते हुए पुष्प की माला पहनाकर माननीय मुख्यमंत्री जी का अभिवादन किया मंच पर पहले से मंच पर उपस्थित भारत सरकार राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी भी उपस्थित थे उनके जिला अध्यक्षा अनीता त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता ,सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, जनपद कौशांबी प्रभारी अनिल, जी योगेश कुमार मौर्या आदि भाजपा नेता गण उपस्थित थे।
– पत्रकार वीरेंद्र कुमार
