बरेली। एक गूंज संस्था के दो वर्ष पूर्ण होने के पर सैनिक कॉलोनी मे स्थापना दिवस व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ अरुण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को बरेली गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि समाज मे समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। एक गूंज एनजीओ ने निरंतर दो बर्षो से कपड़ा बैंक के माध्यम से कपड़े का वितरण एक अभियान के रूप मे चलाया जा रहा है जो सराहनीय कदम है। एनजीओ के प्रत्येक सदस्य बधाई के पात्र है। नगर विधायक ने 100 बच्चों के कपड़े वितरण के लिए एनजीओ को देने की घोषणा की। एक गूंज एनजीओ के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने दो वर्ष पूर्ण होने के पांच समाजसेवियों को बरेली गौरव सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान से विनय सिंह राठौर, भारतेन्दु सिंह, फिरोज खान, डॉ रजनीश सक्सेना, शरदेन्दु सिंह को सम्मानित किया गया। एनजीओ का उद्देश्य जरूरतमंद की मदद करना है। अब तक 3000 परिवारों के बीच पहुंच कर जरूरतमंद लोगों की मदद की है और निरंतर यह अभियान जारी रहेगा। इस अभियान मे टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। एक गूंज सम्मान पाने वालो में मुनीश गुप्ता, संजीव अवस्थी, गीता दोहरे, मोहिनी वर्मा, रश्मि जोशी, आकांक्षा, प्रदीप सिंह भदोरिया, कुमारी अंजू , आरती गुप्ता, राजन कुमार, ईशा, मेघा वर्मा, आलोक सिंह, हरिओम मौर्य, पारस सिंह, संदीप वर्मा सहित सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे। संचालन मुनीश गुप्ता ने किया।।
बरेली से कपिल यादव
